देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 11,551 नए मामले आए, 76 मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोविड-19 के 11,551 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से 76 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29.73 लाख और मृतकों की संख्या 13,716 हो गई।
तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई केरल में रविवार को कोविड-19 के 11,551 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से 76 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29.73 लाख और मृतकों की संख्या 13,716 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,18,047 नमूनों की जांच की गई है और जांच संक्रमण दर 10.25 प्रतिशत है।
राज्य भर में अब तक 2.35 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।
मलप्पुरम में सबसे अधिक 1,541 मामले आए, इसके बाद कोझिकोड में 1,358 और त्रिशूर में 1240 मामले सामने आए।
बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमितों में 63 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
इस बीच, 11,551 लोग बीमारी से ठीक हो गए और कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 28,55,460 हो गई।
राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,04,039 है।
वर्तमान में 3,96,826 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 24,547 विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

