देश की खबरें | पिछले साल चक्रवात के कारण 115 लोगों, 17,000 से अधिक मवेशियों की मौत हुई : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि पिछले साल देश में आए चक्रवातों के कारण 115 लोगों और 17,000 से अधिक मवेशियों की जान चली गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार जनवरी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि पिछले साल देश में आए चक्रवातों के कारण 115 लोगों और 17,000 से अधिक मवेशियों की जान चली गई।

वर्ष 2020 में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में पांच चक्रवात बने, जिनमें अम्फान, निवार, गति, निसर्ग और बुरेवी शामिल रहे। निसर्ग एवं गति जहां अरब सागर से उठे तो वहीं बाकी तीन बंगाल की खाड़ी से उठे थे। इन चक्रवातों में अम्फान ने सबसे अधिक तबाही मचाई।

आईएमडी ने ''भारत की जलवायु स्थिति रिपोर्ट 2020'' में कहा, ''अम्फान चक्रवात के कारण 90 लोगों और 4,000 से अधिक मवेशियों की मौत हुई, जिनमें से अधिकतर पश्चिम बंगाल के थे।''

इसके मुताबिक, मानसून के मौसम में आया निसर्ग बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान था और यह तीन जून को महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र से गुजरा था। इसके चलते महाराष्ट्र में चार लोगों और 2,000 मवेशियों की जान चली गई।

वहीं, बाकी तीन चक्रवात निवार, बुरेवी और गति मानसून के मौसम के बाद आए।

निवार तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से गुजरा, जिसके चलते तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में 12 लोगों और 10,836 मवेशियो की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज