देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले, सात मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 72,190 हो चुकी है।
श्रीनगर, 27 सितंबर जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,141 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 72,190 हो चुकी है।
अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण सात लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,132 हो गई।
रविवार को लगातार 25वें दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से अधिक रही।
एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से जम्मू में 689 और कश्मीर घाटी में 452 मामले सामने आए।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 52,859 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 18,199 मरीज उपचाराधीन हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें में से जम्मू में तीन और घाटी में चार मरीजों की जान गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

