देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 113 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10,333 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 113 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 10,333 हो गयी।
आइजोल, 24 मई मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 113 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 10,333 हो गयी।
एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे में 811 नमूनों की जांच की गयी और इनमें से 13.93 प्रतिशत मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
आइजोल जिले से 78, लुंगलेई से पांच, चंफई जिले से तीन, लॉंगतलाई जिले से 19, सेरछिप जिले से चार और सैतुअल और कोलासिब जिलों से दो-दो मामले आए।
अधिकारी ने बताया कि 23 बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राज्य में 2461 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 7839 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से 33 लोगों की मौत हुई है।
मिजोरम में अब तक कुल 3,67,901 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

