देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 112 नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपचारधीन मरीजों की संख्या 1,460 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपचारधीन मरीजों की संख्या 1,460 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के आठ बजे जारी किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में वायरस से कोई मौत नहीं हुई है।
पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों में आ गई थी, लेकिन वायरस के नए स्वरुप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद एक दिन में सर्वाधिक 31 दिसंबर को 841 मामले सामने आए थे जो मई 2021 में आए मामलों का 0.2 प्रतिशत थे।
कोविड के उपचाराधीन मरीजों में से लगभग 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं।
अधिकारिक सूत्रों ने कहा,"वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन-1' उपस्वरुप की वजह से न तो नये मामलों में तेजी से वृद्धी हो रही है और न ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।"
देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरुप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मौतें हुई थीं।
देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

