देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,110 नए मरीज सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,110 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,11,644 हो गई है।
रायपुर, 16 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,110 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,11,644 हो गई है।
राज्य में इस अवधि में 17 और संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक छत्तीसगढ़ में 2,604 लोगों की जान इस महमारी में जा चुकी है।
राज्य में सोमवार को 140 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,174 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,110 मामले आए हैं जिनमें रायपुर जिले से 79, दुर्ग से 64, राजनांदगांव से 103, बालोद से 31, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 14, धमतरी से नौ, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 29, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से 77, रायगढ़ से 126, कोरबा से 163, जांजगीर-चांपा से 136, मुंगेली से छह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से चार-चार, सरगुजा से 41, कोरिया से 24, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से दो, जशपुर से 10, बस्तर से 15, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 25, सुकमा से सात, कांकेर से 36, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 16 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,11,644 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,90,463 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 18,577 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में वायरस से संक्रमित 2,604 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 43,457 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 634 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

