एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड के 1,104 नये मामले, 12 लोगों की मौत; संक्रमण दर में कमी आयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,104 नये मामले सामने आए हैं जबकि 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण की दर 2.09 प्रतिशत रही।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड के 1,104 नये मामले, 12 लोगों की मौत; संक्रमण दर में कमी आयी

नयी दिल्ली, 10 फरवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,104 नये मामले सामने आए हैं जबकि 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण की दर 2.09 प्रतिशत रही।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कुल 18,48,619 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 26,035 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, शहर में बुधवार को कोविड के 52,848 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में बुधवार को कोविड के 1,317 नये मामले आए थे, संक्रमण की दर 2.11 फीसदी दर्ज की गई थी, जबकि संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई थी।

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में संकम्रण के 1,114 नये मामले आए थे, संक्रमण की दर 2.28 फीसदी दर्ज की गई थी जबकि कोविड से 12 लोगों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).