देश की खबरें | झारखंड के पलामू में सौतेली मां ने 11 वर्ष के बच्चे की गला दबाकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में सौतेली मां ने 11 वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मेदिनीनगर, 25 जुलाई झारखंड के पलामू जिले में सौतेली मां ने 11 वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना छतरपुर थाना इलाके के मनहूं गांव की है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह बच्चे का शव मिलने के बाद सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित के पिता ने 10 वर्ष पूर्व अपनी पहली पत्नी की सांप के काटने से मृत्यु के बाद आरोपी से शादी की थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी की सोमवार रात पीड़ित से कहासुनी हुई थी और आरोपी ने लोहे के डंडे से उस पर हमला किया। इसके बाद उसने बच्चे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

