देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली की झील में डूबने से 11 वर्षीय लड़के की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शक्ति सरोवर झील में अपने तीन दोस्तों के साथ नहाते समय 11 वर्षीय एक लड़का डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 अगस्त उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शक्ति सरोवर झील में अपने तीन दोस्तों के साथ नहाते समय 11 वर्षीय एक लड़का डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुराड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों को एक नाबालिग के डूबने की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "पुलिस को पता चला कि 11 से 12 वर्ष की आयु के चार लड़के शक्ति सरोवर झील में नहाने गए थे।"
उन्होंने बताया कि उनमें से दो डूबने लगे, जबकि दो अन्य बाहर निकलने में सफल रहे।
अधिकारी ने बताया कि बाहर निकलकर आए दो लड़कों ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दो अन्य लड़कों को पानी से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि उनमें से एक को बुराड़ी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बाद में अपराध शाखा की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए।
उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी को सूचित कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

