एजेंसी न्यूज

Pakistan: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया- बयान

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आत्मघाती हमलावरों समेत 11 आतंकवादियों को मार गिराया.

Pakistan: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया- बयान
Pakistan (Photo Credits: PTI)

पेशावर, 6 जनवरी : पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर पश्चिम में एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आत्मघाती हमलावरों समेत 11 आतंकवादियों को मार गिराया. ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (ISPR) के एक बयान में यह जानकारी दी गयी.

बयान के अनुसार, अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान के वाना जिला मुख्यालय में चलाये गये अभियान में कमांडर हफीजुल्ला तोरे उर्फ तोरे हाफिज भी मारा गया. यह भी पढ़ें : Russo-Ukrainian War: रुक गया रूस-यूक्रेन युद्ध, लेकिन सिर्फ 36 घंटे लिए, पुतिन ने किया सीज फायर का ऐलान

उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).