देश की खबरें | नोएडा में रेव पार्टी करते नाइजीरिया के 11 महिला पुरूष गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 30 अगस्त उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक प्लाट में शनिवार देर रात को रेव पार्टी कर रहे नाइजीरियाई के 11 महिला-पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 288 बोतल विदेशी बीयर तथा चार बोतल विदेशी शराब एवं सात लग्जरी कारें बरामद की गयी है ।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि शनिवार देर रात को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक प्लॉट में किराए पर रहने वाले कुछ विदेशी लोग कथित रेव पार्टी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार 924 नए मामले दर्ज, 10 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम बनाई गई, तथा वहां पर छापेमारी की गई।

डीसीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से टोनी इराहुई, स्टीवन ग्रीसी, एलिन ब्राइस, डिवाइन ओवलोग्वी, नफोर वेतरन, नीजमो कॉल, नोवर्ट मावा, नाल वोगा लाविया, इमैलिया गिलवर्ट, चियोनी मालामा, कबिलिका मुतीनता, को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया आरोप, कहा- NDA सरकार कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्या से निपटने को लेकर चिंतित नहीं.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग नाइजीरिया के नागरिक हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है, कि ये लोग काफी दिनों से रेव पार्टी का आयोजन कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने 288 बोतल विदेशी बीयर, चार बोतल विदेशी मदिरा, तथा 7 लग्जरी कारें बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)