पंजाब में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 298 हुयी
ताजा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामलों में छह पटियाला से हैं जबकि मनसा में दो और जालंधर, लुधियाना तथा अमृतसर से एक-एक मामला सामने आया है। राज्य में अब भी 211 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
चंडीगढ़, 24 अप्रैल पंजाब में कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 298 हो गयी।
ताजा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामलों में छह पटियाला से हैं जबकि मनसा में दो और जालंधर, लुधियाना तथा अमृतसर से एक-एक मामला सामने आया है। राज्य में अब भी 211 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
इसमें कहा गया है कि चार मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। इन मरीजों में दो जालंधर से और एक-एक मरीज संगरूर तथा होशियारपुर से हैं।
बुलेटिन के अनुसार राज्य के कुल कोरोना वायरस मामलों में से करीब 69 प्रतिशत मोहाली, जालंधर, पटियाला और पठानकोट में है।
मोहाली और जालंधर जिलों में 63-63 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, पटियाला में 55, पठानकोट में 24, एसबीएस नगर में 19, लुधियाना में 17, अमृतसर में 14, मनसा में 13, होशियारपुर में सात, मोगा में चार मामले सामने आए हैं। शेष मामले रूपनगर, संगरूर, कपूरथला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब और बरनाला आदि जिलों से हैं।
बुलेटिन में कहा गया कि एक मरीज गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर है।
पंजाब में अब तक इस बीमारी के कारण 17 लोगों की मौत हुई हैं और 70 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।
अब तक कुल 10,611 नमूने जांच के लिए गए हैं, जिनमें से 2,003 की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
इस बीच, चंडीगढ़ में कोई नया मामला सामने नहीं आया और एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

