एजेंसी न्यूज

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजनांदगांव जिले में चार लोगों में, जांजगीर चांपा जिले के तीन लोगों में तथा रायपुर, सरगुजा, कांकेर और बालोद जिले के एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले
जमात

रायपुर, 21 मई छत्तीसगढ़ में 11 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजनांदगांव जिले में चार लोगों में, जांजगीर चांपा जिले के तीन लोगों में तथा रायपुर, सरगुजा, कांकेर और बालोद जिले के एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है उनमें से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं तथा वे देश के अन्य राज्यों से लौटे थे। लौटने के बाद मजदूरों को पृथक-वास में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि राज्य के कांकेर जिले में एक प्रवासी मजदूर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बस्तर क्षेत्र में इस वायरस के संक्रमण का यह पहला मामला है।

बस्तर क्षेत्र में बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिला शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि 11 नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इनमें से 59 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है तथा वर्तमान में राज्य में 67 मरीज हैं। राज्य में बुधवार तक 42,566 लोगों के नमूनों की जांच की गई थी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक इस बीमारी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).