पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 61 हुई
मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, चार मई पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 61 पहुंच गई।
मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए। राज्य में 908 लोग अब भी संक्रमित हैं।
अब तक 218 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
अधिकारी के अनुसार, रविवार की शाम से लेकर अब तक 2,201 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल 25,106 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
सिन्हा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में अब तक कोविड-19 के कुल 1,259 मामले सामने आए हैं।
हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह आंकड़ा 936 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

