एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में 11 और कोविड-19 मरीजों की मौत, संक्रमण के 983 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस के 983 और मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 67,660 हो गई है।

देश की खबरें | तेलंगाना में 11 और कोविड-19 मरीजों की मौत, संक्रमण के 983 नये मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, तीन अगस्त तेलंगाना में कोरोना वायरस के 983 और मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 67,660 हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक दो अगस्त की सुबह आठ बजे से तीन अगस्त की सुबह आठ बजे तक 11 और कोविड-19 मरीजों की मौत हुई, जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 551 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कुलभूषण जाधव केस की सुनवाई सितंबर तक टली: 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक जो 983 नये मामले सामने आए हैं, उनमें से 273 संक्रमित बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के हैं। हालांकि गत दिनों के मुकाबले यह संख्या कम है।

बुलेटिन के मुताबिक जीएचएमसी के 273 नये मामलों में अलावा, रंगारेड्डी जिलें में 73 और वारंगल शहर में 57 कोविड-19 मरीज सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | केरल हाई कोर्ट ने राज्य में जुलूस और प्रदर्शनों पर लगे बैन को 31 अगस्त तक बढ़ाया.

जीएचएमसी और कुछ अन्य जिले जहां पर सबसे अधिक कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले आ रहे थे वहां पर रविवार को नये मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

बुलेटिन के मुताबिक तेलंगाना में कोविड-19 मरीजों में मृत्युदर 0.81 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 2.13 प्रतिशत है।

तेलंगाना में अबतक 48,609 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 18,500 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की ठीक होने की दर 71.8 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 65.44 प्रतिशत है।

बुलेटिन के अनुसार 11,911 मरीज गृह या संस्थागत पृथकवास में हैं और बिना लक्षण वाले मरीजों (जिन्हें गृह पृथकवास में रखा गया है) की संख्या 84 प्रतिशत है।

बुलेटिन के मुताबिक दो अगस्त को 9,443 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अबतक 4,87,238 नमनों की जांच हो चुकी है।

लिंग के आधार पर राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों में 65.6 प्रतिशत पुरुष हैं जबकि 34.4 प्रतिशत महिलाएं हैं।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में खाली पृथकवास बिस्तर, ऑक्सीजन युक्त बिस्तर और आईसीयू बिस्तरों की संख्या क्रमश: 11,085, 2184 और 1302 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).