जरुरी जानकारी | ईएसआईसी योजना से इस साल जनवरी में 11.55 लाख नये सदस्य जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से इस साल जनवरी में 11.55 लाख नये सदस्य जुड़े। इससे पूर्व माह में इस योजना से 12.22 लाख सदस्य जुड़े थे।

नयी दिल्ली, 25 मार्च कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की सामाजिक सुरक्षा योजना से इस साल जनवरी में 11.55 लाख नये सदस्य जुड़े। इससे पूर्व माह में इस योजना से 12.22 लाख सदस्य जुड़े थे।

ताजा आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट का हिस्सा है।

आंकड़ों के अनुसार सकल रूप से ईएसआईसी की योजना से जून 2020 में 8.87 लाख, मई में 4.89 लाख और अप्रैल में 2.63 लाख सदस्य जुड़े थे। यह बताता है कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ में ढील दिये जाने के बाद से योजनाओं से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ी है यानी नये लोगों को नियमित वेतन पर रोजगार प्राप्त हुए।

जुलाई 2020 में ईएसआईसी की योजना से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या सकल रूप से 7.63 लाख थी जो अगस्त में सुधरकर 9.5 लाख, सितंबर में 11.58 लाख और अक्टूबर 2020 में 12.09 लाख रही। वहीं दिसंबर में यह बढ़कर 12.22 लाख पहुंच गयी।

एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में ईएसआईसी की योजनाओं से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 1.51 करोड़ रही जो 2018-19 में 1.49 करोड़ थी।

सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान करीब 83.35 लाख नये अंशधारक ईएसआईसी योजना से जुड़े थे।

रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2017 से जनवरी 2021 के दौरान ईएसआईसी से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 4.75 करोड़ रही।

एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की योजनाओं से जुड़ने वाले नये अंशधारकों के आंकड़ों पर आधारित है।

एनएसओ इन संगठनों के आंकड़े अप्रैल 2018 से जारी कर रहा है। इसमें सितंबर 2017 से आंकड़े लिये गये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जनवरी में 13.36 लाख नये अंशधारक जुड़े। यह दिसंबर 2020 के 10.81 लाख से अधिक है।

इसमें कहा गया है कि सितंबर 2017 से जनवरी 2021 के दौरान करीब 4.03 करोड़ (सकल) नये अंशधारक ईपीएफओ योजना से जुड़े।

‘भारत में पेरोल (नियमित वेतन पर रखे गये लोग) रिपोटिंग: रोजगार परिदृश्य-जनवरी 2021’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि सदस्यों की संख्या विभिन्न स्रोतों से ली गयी है, ऐसे में आंकड़ों में दोहराव हो सकता है और अनुमान को जोड़ा नहीं जा सकता।

एनएसओ ने यह भी कहा कि रिपोर्ट संगठित क्षेत्र में रोजगार के परिदृश्य को बताती है और यह समग्र रूप से नौकरी का आकलन नहीं करती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू