एजेंसी न्यूज

ई-नाम से जुड़े 11.37 लाख ट्रक, 2.3 लाख ट्रांसपोर्टर: कृषि मंत्रालय

मंत्रालय ने कहा कि वस्तुओं के संग्रहकर्ता के तहत इन सभी का पंजीकरण किया गया है जिसे हाल ही में ई-नाम मंच पर पर पेश किया गया था ताकि व्यापारियों को मंडियों से वस्तुओं की जल्दी आपूर्ति करने के लिए अपने आसपास के ट्रांसपोर्टरों का पता लगाने में मदद मिल सके।

ई-नाम से जुड़े 11.37 लाख ट्रक, 2.3 लाख ट्रांसपोर्टर: कृषि मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल कोविड-19 महामारी की वजह से देशव्यापी लॉकडाऊन के दौरान कृषि उत्पादों को मंडी से अन्य स्थानों पर ले जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पर 11.37 लाख ट्रक और 2.3 लाख ट्रांसपोर्टरों ने खुद को पंजीकृत कराया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि वस्तुओं के संग्रहकर्ता के तहत इन सभी का पंजीकरण किया गया है जिसे हाल ही में ई-नाम मंच पर पर पेश किया गया था ताकि व्यापारियों को मंडियों से वस्तुओं की जल्दी आपूर्ति करने के लिए अपने आसपास के ट्रांसपोर्टरों का पता लगाने में मदद मिल सके।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘11.37 लाख से अधिक ट्रक और 2.3 लाख ट्रांसपोर्टर पहले से ही इस मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।’’

मौजूदा समय में, 16 राज्यों में 585 मंडियों (कृषि-बाजार) और दो केंद्र शासित प्रदेशों को ई-नाम प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है, जिसमें 1.66 करोड़ किसान, 1,28,000 व्यापारी और 70,934 कमीशन एजेंटों का उपयोगकर्ता आधार शामिल है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसानों को खेत से लेकर मंडियों तक आवागमन की सुविधा प्रदान करने में मदद करने के लिए 'किसान रथ' नामक एक मोबाइल एप जारी किया गया है।

मोबाइल एप को ई-नाम और गैर-ई-नाम दोनों प्लेटफार्मों के उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।

लॉकडाउन अवधि के दौरान मंडियों में भीड़ को कम करने के लिए, मंत्रालय किसानों को ई-नाम प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अंतर-राज्यीय आवाजाही के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं और फलों और सब्जियों की आपूर्ति के साथ कीमतों की निगरानी के लिए एक अलग प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).