Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर में नौकरी का झांसा देकर 11.25 लाख रुपये ठगे, एक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में वर्क फ्रॉम होम का ऑनलाइन प्रस्ताव देकर एक व्यक्ति से कथित रूप से 11.25 लाख रुपये ठग लिए गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
पालघर, 4 जनवरी : महाराष्ट्र के पालघर जिले में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) का ऑनलाइन प्रस्ताव देकर एक व्यक्ति से कथित रूप से 11.25 लाख रुपये ठग लिए गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी के ऐसे प्रस्ताव का विज्ञापन देखा था.
पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, उसे एक ऑनलाइन मैसेजिंग सेवा पर एक लिंक भेजकर उस पर जाने के लिए कहा गया. इसके बाद उसे प्रस्तावित नौकरी और अच्छी आय के लिए भुगतान करने के लिए कहा गया. विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित ने कई बार में कुल 11.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया. इसके बाद जब उसे वादे के अनुसार नौकरी नहीं मिली तो उसने सोमवार को पुलिस थाने में शिकायत दी. यह भी पढ़ें : Delhi Accident Case: खौफनाक! पसलियां टूटी, ब्रेन मैटर गायब, दिल्ली हादसे में अंजलि को आई थी 40 चोटें
विज्ञप्ति में बताया गया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस थाने की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि रुपये एक बैंक खाते में भेजे गए हैं. पुलिस ने खाता धारक अशोक कुमार रामसमुज आर्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे विज्ञापनों का शिकार होने से बचने की अपील की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

