देश की खबरें | झारखंड में मनाया गया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में शुक्रवार को 10वां अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

रांची, 21 जून झारखंड में शुक्रवार को 10वां अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं साथ कांके डैम परिसर में आयोजित योग सत्र में भाग लिया।

झारखंड के मुख्यंत्री चंपई सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अतंरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "योग हमारे मन और प्रकृति के बीच में संतुलन स्थापित करता है। इससे मन एकाग्र और तनाव मुक्त रहता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर हम सभी योग को अपने रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने का संकल्प लें।"

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह हमारे शरीर को रोगमुक्त रखने में भी मदद करता है।"

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रभाव है कि आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।

उन्होंने कहा, "योग हमारे पूर्वजों द्वारा हमारे शरीर और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए उपहार में दिया गया था। मैं सभी से प्रतिदिन योग करने का आग्रह करूंगा।"

संयुक्त राष्ट्र ने साल 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\