देश की खबरें | कश्मीर में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 11 नवम्बर कश्मीर घाटी में कोविड-19 की तमाम एहतियातों के बीच 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई।

‘जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ (जेकेबीओएसई) इनका आयोजन कर रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: चुनाव नतीजों को लेकर दिग्विजय सिंह बोले-नीतीश जी को बड़ा दिल करके तेजस्वी के लिए सीएम पद की अनुशंसा करनी चाहिए.

अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार स्कूल से जुड़ी कोई गतिविधि कश्मीर में शुरू की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के 74,465 और जम्मू के 32,000 छात्रों सहित कुल 1,06,465 छात्रों के परीक्षाएं देने की संभावना है। कुल 1145 परीक्षा केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें से 814 घाटी और 331 जम्मू में है।।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results: जीतनराम मांझी का चिराग पासवान पर तंज, जिस डाल पर बैठें उसे ही नहीं काटा करते.

अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए इस साल परीक्षा केन्द्रों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के साथ ही मास्क लगाने और हाथों को ‘सैनिटाइज़’ करने जैसे नियमों को भी लागू किया है।

सरकार ने वार्षिक परीक्षा के लिए 40 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम करने की घोषणा भी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)