COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 1096 नये मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 13013 हुई, 81 की मौत

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,096 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,28,131 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 13,013 रह गयी है.

कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 3 अप्रैल : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1,096 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,28,131 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 13,013 रह गयी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 81 मरीजों के जान गंवाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,345 हो गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है. COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 1,260 नये मामले, 83 मौतें

आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 432 की कमी दर्ज की गयी है.

उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले वर्ष चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट