COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के 1082 नए मामले, 7 और मरीजों की मौत हुई
भारत में शनिवार को कोविड-19 के 1,082 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,59,447 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,200 रह गई है.
नयी दिल्ली, 5 नवंबर : भारत में शनिवार को कोविड-19 के 1,082 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,59,447 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,200 रह गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,486 हो गई है. इन सात मरीजों में वे दो लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में जोड़े हैं.
आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत हैं. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.78 प्रतिशत है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,13,761 हो गई है तथा मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : Omicron Subvariant: अमेरिका में न्यू ओमीक्रोन सबवेरिएंट से आ रहे कोविड के 35 प्रतिशत से अधिक मामले
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से जिन पांच मरीजों की मौत हुई है उनमें से दो की दिल्ली तथा एक-एक मरीज की मौत महाराष्ट्र, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

