देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1072 नए मामले, 117 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 117 मरीजों की मौत हुई जो कि 15 अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या है।

Corona

नयी दिल्ली, 27 मई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 117 मरीजों की मौत हुई जो कि 15 अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या है।

इस दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,072 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर घटकर 1.53 प्रतिशत रह गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

यह लगातार पांचवां दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या दो हजार से कम रही है। संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन 1500 से नीचे रही है।

बुधवार को राजधानी में 70,068 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

राजधानी में 15 अप्रैल को कोविड-19 के कारण 112 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में बुधवार को इस महामारी से 130 लोगों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण के 1,491 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,568 नए मामले सामने आए थे जबकि 156 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण की दर 2.14 प्रतिशत थी।

सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,550 नए मामले सामने आए थे जबकि 207 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण की दर 2.52 प्रतिशत थी।

रविवार को राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,649 नए मामले सामने आए थे जबकि 189 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण की दर 2.42 प्रतिशत थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में 20 अप्रैल को कोविड-19 के रिकार्ड 28 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे जबकि दो मई को इस महामारी के कारण सर्वाधिक 407 मरीजों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू