एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1064 नए मामले, 17 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1064 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 56,864 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1064 नए मामले, 17 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 26 अगस्त मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1064 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 56,864 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव से पहले RJD में घमासान, तेजप्रताप पिता लालू यादव से मिलने गए रांची.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल, दमोह व जबलपुर में दो-दो, और ग्वालियर, मुरैना, सागर, विदिशा, छतरपुर, होशंगाबाद, सतना एवं हरदा में एक- एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 371 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 266, उज्जैन में 78, सागर में 47, जबलपुर में 69, ग्वालियर में 37, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 25 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना के 497 नए केस, राज्य में अब तक 165 लोगों की मौत: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 187 नये मामले इंदौर जिले में आये है, जबकि भोपाल में 129, ग्वालियर में 102, जबलपुर में 117, शिवपुरी में 44, खरगोन में 33, एवं सागर में 35 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 56,864 संक्रमितों में से अब तक 43,246 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,336 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 936 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,677 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).