एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 105 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में सोमवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,772 तक पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 के 105 नए मामले, तीन मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 28 दिसंबर गोवा में सोमवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,772 तक पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 734 तक पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 91 रोगियों को छुट्टी मिली, जिसके बाद इस तटीय राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 49,083 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि गोवा में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 955 है।

उन्होंने कहा कि दिन में कुल 1,174 नमूनों की जांच की गई।’

राज्य में अब तक 3,93,587 नमूनों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).