एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1045 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1045 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिससे प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24,386 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1045 नये मामले सामने आये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 26 अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1045 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिससे प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24,386 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य में बुधवार को 413 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Delhi Suicide: दिल्ली की चांदनी चौक इलाके में सगे दो भाइयों ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा आर्थिक तंगी से परेशान होकर दे रहा हूं जान.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 1045 मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 514, दुर्ग से 112, रायगढ़ से 70. राजनांदगांव से 47, महासमुंद से 36, बीजापुर से 28, बिलासपुर से 24, बस्तर से 23, नारायणपुर से 21, बेमेतरा और सरगुजा से 20-20, धमतरी से 18, कांकेर से 14, बालोद और बलौदाबाजार से 13-13, जांजगीर-चांपा और मुंगेली से 12-12, सूरजपुर से 11, कबीरधाम से नौ, कोण्डागांव और सुकमा से सात-सात, दन्तेवाड़ा से छह, बलरामपुर और अन्य राज्य से तीन-तीन तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और जशपुर से एक-एक मामला सामने आया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,19,678 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 24,386 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 14,145 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 10,012 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 229 लोगों की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस JEE and NEET Exam की परीक्षा कराने को लेकर 28 अगस्त को मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन.

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 8,632 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 121 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).