एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 104 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 104 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,036 हो गई है। वहीं, इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 104 नए मामले आए

श्रीनगर, 21 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 104 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,036 हो गई है। वहीं, इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को सामने आए नए मामलों में 26 जम्मू संभाग के हैं जबकि शेष 78 मरीज कश्मीर संभाग के हैं।

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 40 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि जम्मू जिले में 18 नए मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस समय 1,327 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अबतक 3,34,195 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान हुई एक मरीज की मौत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की कुल संख्या 4,514 हो गई है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अबतक म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 50 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, सोमवार से अबतक कोई नया मामला नहीं आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).