विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,024 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,024 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,39,885 हो गए।
काठमांडू, पांच दिसंबर नेपाल में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,024 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,39,885 हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Kabul: काबुल में अफगान सुप्रीम कोर्ट के जज की हत्या.
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “पिछले चौबीस घंटे में 1024 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,39,885 हो गए।”
अब तक कोविड-19 के 2,24,053 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus: कोविड-19 राहत बिल को पारित करने को लेकर अमेरिकी गवर्नरों का संघीय सरकार, कांग्रेस पर दबाव.
देश में अब तक 17,78,024 नमूनों की कोरोना वायरस जांच हो चुकी है।
मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी 14,255 मरीजों का उपचार चल रहा है।
शनिवार को कोविड-19 से दस और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,577 पर पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

