एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,021 नए मामले सामने आए, छह की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,021 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामले 1,66,254 पहुंच गए।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,021 नए मामले सामने आए, छह की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 24 अक्टूबर गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,021 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामले 1,66,254 पहुंच गए।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छह मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,682 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 1,852 नए केस, 12 की मौत: 24 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने विज्ञप्ति में बताया कि 1,013 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,48,585 पहुंच गई है।

फिलहाल राज्य में 13,987 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी की वजह से बदले बदले नजर आएंगे त्योहारों के रंग.

गुजरात में संक्रमण मुक्त होने की दर 89.37 प्रतिशत हो गई है।

उसमें बताया गया है कि बीते 24 घंटे में 52,980 नमूनों का परीक्षण किया गया था। कुल 56,91,372 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).