देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,020 नए मामले; 25 की मौत, 898 ठीक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,020 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 65,704 तक पहुंच गये। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, चार अगस्त गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,020 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 65,704 तक पहुंच गये। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।
विभाग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण के कारण 25 और रोगियों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की कुल संख्या 2,534 हो गयी।
इसमें कहा गया कि मंगलवार को 898 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 48,359 पहुंच गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में वर्तमान में 14,811 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 87 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि शेष 14,724 की हालत स्थिर है।
विभाग ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए 20,735 जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अहमदाबाद में मंगलवार को 153 नए मामले सामने आये, जिससे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 27,122 हो गये, जबकि संक्रमण के कारण तीन और मरीजों की मौत के बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,612 हो गई।
विभाग ने बताया कि दिन के दौरान 107 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही जिले में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 21,908 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

