देश की खबरें | मुंबई में ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का 5,000 जगहों पर प्रसारण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कई जगहों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण किया गया, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

मुंबई, 30 अप्रैल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कई जगहों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण किया गया, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई ने रविवार को शहर और उपनगरों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में 5,000 जगहों पर ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण की व्यवस्था की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में एक स्थान पर आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी।

निजी दौरे पर मुंबई पहुंचे शाह ने उपनगरीय विले पार्ले में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिर कांदिवली के लिए रवाना हुए।

उत्तर-मध्य मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन और स्थानीय विधायक पराग अलवानी भी शाह के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

वहीं भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये नागरिकों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार, यह कार्यक्रम लगभग 100 करोड़ श्रोताओं तक पहुंच गया है और इसके लगभग 23 करोड़ नियमित श्रोता हैं।

इस बीच राजभवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण के मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा, “स्वामी विवेकानंद की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ संबोधन के माध्यम से भारत के प्रति दुनिया की धारणा को बदल दिया है।”

बैस ने कहा कि भारत के लोग अब अपने भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं।

इस अवसर पर पद्म पुरस्कार विजेता पोपटराव पवार, मिलिंद कांबले, डॉ शशांक जोशी, डॉ कीकी मेहता और 'मन की बात' के विभिन्न कड़ी में उल्लेखित अन्य लोग भी उपस्थित थे। फिल्म उद्योग का प्रतिनिधित्व अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, शैलेश लोढ़ा, प्रसाद ओक, प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम, फिल्म निर्माता एकता कपूर, रोहित शेट्टी सहित अन्य ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू