एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1004 नए मामले, 20 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1004 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,66,298 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1004 नए मामले, 20 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 अक्टूबर मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1004 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,66,298 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 20 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,875 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Amritsar: गुरु ग्रंथ साहिब की गायब प्रतियों को लेकर एसजीपीसी के टास्क फोर्स और गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के बीच झड़प- VIDEO.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में छह, भोपाल में तीन, ग्वालियर में दो तथा जबलपुर, धार, रतलाम, विदिशा, दमोह, खंडवा, रायसेन, हरदा, एवं शाजापुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 674 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 466, उज्जैन में 97, सागर में 120, जबलपुर में 198 एवं ग्वालियर में 158 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चुनावी रैली के दौरान जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 271 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 191, जबलपुर में 61 एवं ग्वालियर में 53 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,66,298 संक्रमितों में से अब तक 1,51,946 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 11,477 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,268 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).