एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार से 2021-22 में 1,000 और मंडियों को जोड़ा जाएगा: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) से 1,000 मंडियों को जोड़ा गया है। इससे अबतक 1.69 करोड़ किसान पंजीकृत हैं तथा अगले वित्त वर्ष तक 1,000 और मंडियों को डिजिटल मंच से जोड़ दिया जाएगा।

जरुरी जानकारी | इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार से 2021-22 में 1,000 और मंडियों को जोड़ा जाएगा: सरकार

नयी दिल्ली, चार फरवरी सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) से 1,000 मंडियों को जोड़ा गया है। इससे अबतक 1.69 करोड़ किसान पंजीकृत हैं तथा अगले वित्त वर्ष तक 1,000 और मंडियों को डिजिटल मंच से जोड़ दिया जाएगा।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ई-नाम मंच पर 1.55 लाख कारोबारी पंजीकृत हैं और थोक में 4.13 करोड़ टन जिंसों का कारोबार हुआ। इसके जरिये 3.68 करोड़ नारियल और 1.22 लाख करोड़ रुपये मूल्य के बांस का कारोबार हुआ।’’

इस मंच के जरिये सीधे किसानों को भुगतान की भी व्यवस्था की गयी है।

बयान के अनुसार, ‘‘ई-नाम से जुड़े 1,000 मंडियों के मामले में जो सफलता दिखी है, उसको देखते हुए अब इसका विस्तार किया जा रहा है।’’

सरकार ने 2021-22 के बजट में ई-नाम से अगले वित्त वर्ष में 1,000 और मंडियों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे थोक बाजार मजबूत बनेंगे।

ई-नाम केवल योजना नहीं है बल्कि इसका मकसद छोटे किसानों को लाभ पहुंचाना और जिस तरीके से वे अपनी कृषि उपज बेचते हैं, उसमें बदलाव लाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).