एजेंसी न्यूज

ठाणे में तीन हफ्तों में 1000 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के शहरी विकास मंत्री और जिले के विधायक शिंदे ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें ठाणे नगर निगम के 'ग्लोबल इम्पैक्ट हब' को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 1000 बिस्तर वाले अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।

ठाणे में तीन हफ्तों में 1000 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा
जमात

ठाणे, चार मई महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे के जिला प्रशासन से अगले तीन हफ्तों में 1000 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल बनाने को कहा ताकि कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला किया जा सके।

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के शहरी विकास मंत्री और जिले के विधायक शिंदे ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें ठाणे नगर निगम के 'ग्लोबल इम्पैक्ट हब' को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 1000 बिस्तर वाले अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में शामिल होने वालों में महापौर नरेश म्हास्के, टीएमसी आयुक्त विजय सिंघल, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य अधिकारी और अस्पताल बनाने में तकनीकी सुविधा देने वाले जूपिटर अस्पताल के प्रतिनिधि तथा भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधि भी थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अस्थायी सुविधा में 500 बिस्तर ऑक्सीजन के साथ, 500 ऑक्सीजन के बिना, आईसीयू, पैथ लैब, एक्स-रे केंद्र, बुखार क्लिनिक आदि होंगे।’’

ग्लोबल इम्पैक्ट हब कई हजार वर्ग फीट में फैले नगर निकाय का एक प्रस्तावित को-वर्किंग एंड स्टार्टअप इकोसिस्टम उपक्रम है।

सोमवार कों ठाणे जिले में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1183 पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).