विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमले में गाजा में 100 लोग मारे गए : फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने आक्रामक कार्रवाई तेज कर दी है जिसका इरादा हमास पर नया दबाव डालना और उसे आखिरकार खदेड़ देना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने आक्रामक कार्रवाई तेज कर दी है जिसका इरादा हमास पर नया दबाव डालना और उसे आखिरकार खदेड़ देना है।

फलस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जहेर अल-वाहिदी ने बताया कि गाजा शहर के तुफ्फाह में स्थित एक स्कूल से 14 बच्चों और पांच महिलाओं के शव बरामद किए गए लेकिन मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है, क्योंकि 70 घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक है।

उन्होंने अहली अस्पताल के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि निकटवर्ती हिजाय्याह इलाके में घरों पर हुए हमलों में 30 से अधिक अन्य गाजा निवासी मारे गए।

इज़राइली सेना ने बृहस्पतिवार को उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों में रहने वाले निवासियों को गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में शरण लेने का आदेश दिया।

उसने चेतावनी भी दी कि वह “इलाके में अत्यधिक बल के साथ काम करने” की योजना बना रही है।

लक्षित क्षेत्र से निकलने वाले कई फ़लस्तीनी पैदल ही निकले, कुछ ने अपना सामान अपनी पीठ पर लाद रखा था और कुछ ने खच्चर गाड़ियों का इस्तेमाल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी