Gold Mine Collapses in Sudan: सूडान में सोने की खदान धंसने से 10 मजदूरों की मौत
सूडान की समाचार एजेंसी ‘एसयूएनए’ के अनुसार, मिस्र की सीमा के पास जेबेल अल-अहमर सोने की खदान बृहस्पतिवार को ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों की मौत हो गई.
सूडान की समाचार एजेंसी ‘एसयूएनए’ के अनुसार, मिस्र की सीमा के पास जेबेल अल-अहमर सोने की खदान बृहस्पतिवार को ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों की मौत हो गई.
खबर के अनुसार, अब भी कई मजदूर लापता हैं. जान गंवाने वाले में अधिकतर युवा हैं. कई शव बरामद कर लिए गए हैं. मलबे में अब भी जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है. समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र ने हवाले से बताया कि मजदूरों के खदान के भूजल के नीचे फंसे होने की आशंका है. यह भी पढ़ें : ममी का सार्वजनिक प्रदर्शन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है: विशेषज्ञ
सूडान में ऐसे हादसे अकसर होते रहते हैं. पश्चिमी कोर्दोफान में 2021 में सोने की एक खदान के धंसने से 31 लोगों की मौत हो गई थी. सूडान सोने का एक प्रमुख उत्पादक है. देशभर में कई स्थानों पर सोने की खानें हैं.
संबंधित खबरें
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
SCB Medical College Fire: ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; अफरा-तफरी का VIDEO आया सामने
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
\