एजेंसी न्यूज

कोविड-19 से पीड़ित 10 महिलाओं ने गुवाहाटी अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया

असम में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1218 मामले सामने आने के एक दिन बाद इस महामारी से पीड़ित दस माताओं ने शनिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में अपने बच्चों को जन्म दिया.

कोविड-19 से पीड़ित 10 महिलाओं ने गुवाहाटी अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया
गर्भवती महिला (photo credit-Pixabay)

गुवाहाटी: असम में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1218 मामले सामने आने के एक दिन बाद इस महामारी से पीड़ित दस माताओं ने शनिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में अपने बच्चों को जन्म दिया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित दस महिलाओं ने सरकारी अस्पताल में शल्यक्रिया के माध्यम से छह बालकों और चार बालिकाओं को जन्म दिया.

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मामले पाए गए: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से संक्रमित दस बहादुर महिलाओं ने चार बच्चियों और छह लड़कों को जन्म दिया है। इनके परिवारों को बधाई.’’ जीएमसीएच के एक चिकित्सक ने बताया कि नवजात शिशुओं और उनकी माताओं की करीबी निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में फिर से नहीं लग रहा है लॉकडाउन, सरकार की तरफ से दी गई सफाई.

मंत्री ने कहा, ‘‘कई बार हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में मुस्कुराने का अवसर मिलता है. हमें ऐसा अवसर मिला है, लगातार दूसरे दिन.’’ शर्मा कोविड-19 से संक्रमित 80 वर्षीय एक महिला को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को जीएमसीएच से छुट्टी दिये जाने का जिक्र कर रहे थे. बृहस्पतिवार को भी कोरोना वायरस से स्वस्थ हुई 93 वर्षीय एक महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

असम में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1218 मामले सामने आये थे जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,864 पहुंच गई थी. महामारी से राज्य में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).