देश की खबरें | तीसरी तिमाही में पोस्ट की गई हर 10,000 सामग्रियों में 10 से 11 नफरत फैलाने वाली थीं: फेसबुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ ने पहली बार अपने मंच पर मौजूद नफरत फैलाने वाली सामग्रियों का खुलासा करते हुए कहा कि तीसरी तिमाही में पोस्ट की गई सामग्रियों के विश्लेषण में हर 10,000 पोस्ट में से 10 से 11 नफरत फैलाने वाली

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ ने पहली बार अपने मंच पर मौजूद नफरत फैलाने वाली सामग्रियों का खुलासा करते हुए कहा कि तीसरी तिमाही में पोस्ट की गई सामग्रियों के विश्लेषण में हर 10,000 पोस्ट में से 10 से 11 नफरत फैलाने वाली

थीं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर लॉकडाउन संबंधित खबरों का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया खंडन, कहा- राज्य में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा.

दुनिया भर में रोजाना 182 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। भारत इसका सबसे बड़ा बाजार है, जहां हाल ही में नफरत फैलाने वाली पोस्ट से निपटने के इसके तरीकों को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।

सितम्बर 2020 तिमाही की अपनी ‘कम्युनिटी स्टैंडर्ड एन्फोर्समेंट रिपोर्ट’ में फेसबुक ने कहा कि ‘‘वह पहली बार’’ दुनिया भर में अपने मंच पर मौजूद नफरत फैलाने वाली सामग्रियों की जानकारी साझा कर रही है।

यह भी पढ़े | Nagrota Encounter: नगरोटा मुठभेड़ में 4 आतंकियों के मारे जाने पर बोले PM मोदी, बहादुर जवानों ने विफल की नापाक साजिश.

उसने कहा, ‘‘ 2020 की तीसरी तिमाही में 0.10 या 0.11 प्रतिशत नफरत फैलाने वाली सामग्रियां थी, कहा जा सकता है कि करीब 10,000 सामग्री के विश्लेषण में 10 से 11 प्रतिशत नफरत फैलाने वाली सामग्रियां थी।’’

फेसबुक ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में अपने निवेश के कारण, कम्पनीनफरत फैलाने वाली सामग्रियां हटाने में अधिक सक्षम हुई है और उपयोगकर्ताओं द्वारा इसकी रिपोर्ट करने से पहले इसे हटाया गया है।

उसने कहा कि इंस्टाग्राम पर, कम्पनी ने नफरत फैलाने वाली 65 लाख सामग्रियां के खिलाफ कार्रवाई की गई।

फेसबुक के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने कहा कि कम्पनी अतिरिक्त नीतियों को शामिल करने के लिए अपनी ‘कम्युनिटी स्टैंडर्ड’ वेबसाइट को भी अद्यतन कर रही है।

निहारिका मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर