विदेश की खबरें | कंबोडिया में नाव डूबने से 10 छात्रों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि नोम पेन्ह के दक्षिण-पूर्व में स्थित मेकांग नदी पार करने के दौरान बृहस्पतिवार की रात यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दो छात्रों और दो नौका चालकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि एक छात्र अभी भी लापता है।
पुलिस ने बताया कि नोम पेन्ह के दक्षिण-पूर्व में स्थित मेकांग नदी पार करने के दौरान बृहस्पतिवार की रात यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दो छात्रों और दो नौका चालकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि एक छात्र अभी भी लापता है।
कंडल प्रांत के पुलिस प्रमुख मेजर जनरल छोउन सोचे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि नौका पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे और किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी।
गौरतलब है कि नदी के एक टापू पर रहने वाले 12 से 14 साल के ये छात्र बरसात के दिनों में बाकी ग्रामीणों की तरह ही परिवहन के लिए नाव का उपयोग करते हैं। हालांकि, अन्य दिनों में नदी सूखी होती है या पानी कम होता है तब उसे पैदल पार किया जा सकता है।
बृहस्पतिवार को दुर्घटना के वक्त सभी छात्र अंग्रेजी की कक्षा से लौट रहे थे।
कंडल के ल्यूक डेक जिले के पुलिस प्रमुख एम थोउ ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब नाव किनारे के पास पहुंचने वाली थी।
नाव के अगले हिस्से में पानी भरने के बाद छात्रों को नाव के बीच में पीछे की तरफ जाने का निर्देश दिया गया। हालांकि, जैसे ही छात्र पीछे गए, नाव असंतुलित हो गई और पलट गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)