विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हमलों में 10 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नासिर अस्पताल के अनुसार दो हमले दक्षिणी शहर खान यूनुस में तंबुओं पर हुए, जिनमें दो-दो बच्चों और उनके माताओं-पिताओं की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नासिर अस्पताल के अनुसार दो हमले दक्षिणी शहर खान यूनुस में तंबुओं पर हुए, जिनमें दो-दो बच्चों और उनके माताओं-पिताओं की मौत हो गई।

अस्पताल के अनुसार अन्य हमलों में एक बच्चे और साइकिल चला रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीनों हमलों में मारे गए लोगों के शव नासिर अस्पताल लाए गए थे।

इजराइली सेना ने केवल आतंकियों को निशाना बनाने और आम लोगों को नुकसान पहुंचाने से बचने का प्रयास करने की बात कही है। उसने 19 महीने से जारी युद्ध में आम लोगों की मौत के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया गया है। उसने कहा है कि आतंकवादी घनी आबादी वाले इलाकों में छिपे हुए हैं। ताजा हमलों के बारे में इजराइल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

इजराइल ने 10 सप्ताह से अधिक समय से गाजा में भोजन और दवाओं समेत सभी तरह की चीजों की आपूर्ति पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है। इजराइल इसे बंधकों की रिहाई के लिए हमास पर दबाव बनाने की रणनीति बता रहा है। इजराइल ने युद्धविराम को तोड़कर मार्च में दोबारा हमले शुरू किए थे। युद्धविराम लागू होने के बाद इजराइल के 30 से अधिक बंधकों की रिहाई हुई थी।

सहायता समूहों ने कहा कि खाने-पीने की चीजों की किल्लत होती जा रही है और बड़े पैमाने पर लोग भूख के शिकार हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति इस सप्ताह पश्चिम एशिया क्षेत्र की यात्रा के तहत सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे। हालांकि वह इजराइल नहीं जाएंगे। ट्रंप प्रशासन इजराइल को पूर्ण समर्थन देने की बात कहता रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\