देश की खबरें | मिर्जापुर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मिर्जापुर (उप्र), चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई।
एसपी ने बताया, ‘‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया।’’
सूचना प्राप्त होते ही एसपी अभिनंदन और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
एसपी ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोगों में से 10 की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये। घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।’’
अभिनंदन ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें शवगृह भेजा है।
इस संबंध में कछवां थाने में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

