एजेंसी न्यूज

Odisha Heatwave: ओडिशा के राउरकेला में भीषण गर्मी के प्रकोप से 10 लोगों की मौत

ओडिशा के राउरकेला शहर में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के संदिग्ध प्रकोप से दस लोगों की मौत हो गई. पूर्वी राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान चरम पर है.

Odisha Heatwave: ओडिशा के राउरकेला में भीषण गर्मी के प्रकोप से 10 लोगों की मौत
(Photo : X)

राउरकेला/भुवनेश्वर, 30 मई : ओडिशा के राउरकेला शहर में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के संदिग्ध प्रकोप से दस लोगों की मौत हो गई. पूर्वी राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान चरम पर है.

राउरकेला सरकारी अस्पताल की प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुधारानी प्रधान ने कहा कि अपराह्न दो बजे से छह घंटे की अवधि में मौत के ये 10 मामले सामने आए. यह भी पढ़ें : Bihar Heatwave: बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, औरंगाबाद में लू लगने से 12 लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘आठ लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, वहीं बाकी दो ने यहां इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. लगता है कि भीषण गर्मी के प्रकोप से उनकी मौत हुई है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).