देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 10 नये मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में सोमवार को कोविड-19 के 10 नये मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.29 लाख से अधिक हो गए।
पुडुचेरी, 27 दिसंबर पुडुचेरी में सोमवार को कोविड-19 के 10 नये मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.29 लाख से अधिक हो गए।
ये सभी 10 नए मामले पुडुचेरी क्षेत्र में पाए गए जबकि माहे, कराईकल और यनम में एक भी नया मामला नहीं मिला। संक्रमण के नए मामलों का पता 635 नमूनों की जांच के बाद चला।
स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 20,40,448 नमूनों की जांच की है, जिनमें से 17,29,567 नमूने संक्रमित नहीं पाए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में किसी नये मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,880 पर बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 126 है, जिनमें से 38 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और शेष 88 मरीज घर में पृथक-वास में रह रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,27,419 हो गई है।
श्रीरामुलु ने बताया कि संक्रमण की दर 1.57 प्रतिशत है, जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत और लोगों के स्वस्थ होने की दर 98.45 प्रतिशत है।
केंद्रशासित प्रदेश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 13,75,298 खुराक दी गई हैं जिनमें से 8,27,546 को पहली और 5,47,752 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

