एजेंसी न्यूज

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़ कर 91 हुई

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि नए मामलों में से पांच हमीरपुर जिले से, तीन बिलासपुर से, एक-एक मामला कांगडा और चंबा जिले में सामने आया।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़ कर 91 हुई
जमात

शिमला, 18 मई हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 91 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि नए मामलों में से पांच हमीरपुर जिले से, तीन बिलासपुर से, एक-एक मामला कांगडा और चंबा जिले में सामने आया।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई से लौटे पांचों लोग हमीरपुर जिले से हैं, इनमें चार पुरुष और एक महिला है। इन सभी को पृथक-वास में रखा गया था।

चंबा जिले में संक्रमित पायी गई 30 वर्षीय महिला दो वर्षीय कोविड-19 मरीज बच्चे की मां है। महिला को बच्चे की देखभाल की अनुमति दी गई थी क्योंकि बच्चे के जन्म से ही दिल में छेद है।

वहीं, बिलासपुर में 36 वर्षीय महिला और उसका पांच वर्षीय बेटा संक्रमित पाए गए हैं।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले में 24 वर्षीय एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हमीरपुर के उपायुक्त हरिकेष मीणा ने बताया कि सुजानपुर उपसंभाग में छह और नादौन उपसंभाग में दो नए मामले सामने आए हैं।

अब तक राज्य में कुल 45 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 42 लोगों का वायरस संक्रमण की वजह से अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इन 42 मामलों में से कांगड़ा जिले में 15 मामले, हमीरपुर में 11, चंबा में पांच, बिलासपुर में सात जबकि ऊना और सिरमौर में दो-दो मामले शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 12:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).