देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 10 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,960 तक पहुंच गयी।
भोपाल, आठ अगस्त मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,960 तक पहुंच गयी।
यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है। प्रदेश में वर्तमान में 148 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,960 संक्रमितों में से अब तक 7,81,298 लोग स्वस्थ हो गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 11,957 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,48,99,548 लोगों को टीके लग चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

