देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 10 नये मामले, 17 ठीक हुए; संक्रमितों की संख्या 370 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 370 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शिमला, चार जून हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 370 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने कहा कि इस बीच, 17 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। इनमें कांगड़ा से नौ, शिमला से छह और बिलासपुर और ऊना से एक-एक मरीज ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़े | सोना 274 रुपये टूटा, चांदी 542 रुपये कमजोर.
उन्होंने कहा कि कांगड़ा में संक्रमण के चार नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद मंडी में तीन और चंबा, बिलासपुर और कुल्लू में एक-एक मामला सामने आया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है, जबकि इलाजरत रोगियों की संख्या 197 है।
उन्होंने कहा कि अब तक 167 मरीज ठीक हो चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में अब तक छह लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)