एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगजनी की घटना में शामिल 10 नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | आगजनी की घटना में शामिल 10 नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 18 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेचापाल और हुर्रेपाल गांव के मध्य से सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि भांसी से लगे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी गांव हुर्रेपाल और बेचापाल गांव में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान बेचापाल और हुर्रेपाल गांव के जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने और छिपने लगे जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध नक्सलियों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली 26 नवंबर को भांसी थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).