एजेंसी न्यूज

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के 10 मरीज भूलवश घर चले गये

हालांकि, इनमें से छह लोग वापस आ चुके हैं जबकि चार अन्य का पता लगाया जा रहा है ।

मेरठ में मेडिकल कॉलेज के 10 मरीज भूलवश घर चले गये
जमात

मेरठ, 22 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों में कोविड—19 के संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद पृथकवास में भेजे जाने के दौरान भ्रमवश सभी लोग अपने अपने घर चले गये । जिले के चिकित्सा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

हालांकि, इनमें से छह लोग वापस आ चुके हैं जबकि चार अन्य का पता लगाया जा रहा है ।

जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राज कुमार के अनुसार घर चले गये सभी दस मरीजों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुयी थी ।

उन्होंने बताया, 'लेकिन डॉक्टर पूरी तरह संतुष्ट होने के लिए उनकी दोबारा जांच करना चाहते थे और तब तक उन्हें पृथक वार्ड में ही रखा जाना था ।'

उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें सुभारती अस्पताल के पृथक केन्द्र में भेजे जाने के दौरान वह भ्रमवश घर चले गए।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से छह लोग वापस आ गए हैं और बाकी चार से सम्पर्क करने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).