विदेश की खबरें | क्रोएशिया में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 45 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राजधानी जागरेब और सर्बिया की सीमा को जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्लावोन्स्की ब्रोड कस्बे के नजदीक स्थानीय समयनुसार सुबह करीब छह बजे हुई। घटनास्थल की तस्वीरों में दिख रहा है कि दमकल कर्मी और बचाव कर्मी बस के आसपास हैं जबकि राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राजधानी जागरेब और सर्बिया की सीमा को जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्लावोन्स्की ब्रोड कस्बे के नजदीक स्थानीय समयनुसार सुबह करीब छह बजे हुई। घटनास्थल की तस्वीरों में दिख रहा है कि दमकल कर्मी और बचाव कर्मी बस के आसपास हैं जबकि राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बस पर कोसोवो की लाइसेंस प्लेट लगी है और वे जर्मनी से कोसोवो की राजधानी प्रिस्टीना की नियमित यात्रा पर जा रही थी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।
स्थानीय पुलिस प्रमुख फ्रैंजो गालिक ने बताया कि बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि उनके सामने हुई यह अबतक की सबसे भीषण दुर्घटना है।
उन्होंने बताया कि 45 घायलों को स्लावोन्स्की ब्रोड के अस्पताल में भेजा गया है। अस्पताल के प्रमुख जोसिप समर्डज़िक ने बताया कि आठ घायलों की हालत नाजुक है।
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एन्ड्रेज प्लेंकोविक ने घटना पर "दुख और शोक" व्यक्त किया और दुर्घटना में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों और कोसोवो के लोगों प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर घायलों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई।
एपी
नोमान राजकुमार
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)