खेल की खबरें | अमेरिकी ओपन में भाग्य आजमाएंगे 10 पूर्व चैंपियन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की प्रवेश सूची जारी की है जिसमें 18 पूर्व ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन शामिल हैं।
अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की प्रवेश सूची जारी की है जिसमें 18 पूर्व ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन शामिल हैं।
अमेरिकी ओपन में सीधा प्रवेश 14 जुलाई तक की रैंकिंग पर आधारित था। पुरुषों के लिए कटऑफ 101 और महिलाओं के लिए 99 नंबर था।
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने हाल में विंबलडन फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ को हराकर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।
दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी सबालेंका विंबलडन के सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा से हार गईं, जो सातवें नंबर पर हैं और शीर्ष आठ में शामिल चार अमेरिकी महिला खिलाड़ियों में से एक हैं।
अमेरिका के सर्वाधिक 30 खिलाड़ियों (16 महिला, 14 पुरुष) को सीधे प्रवेश मिला है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

